पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ऊंची हील के जूतों के इतिहास में फ्रांस के लुइस चौदहवें का ज़िक्र है। वे एक महान शासक थे जिनकी लंबाई केवल पांच फुट चार इंच थी। अपने कद की कमी पूरी करने के लिए उन्होंने दस इंच की हील के जूते बनवाए। हालांकि ऊंची हील्स के इतिहास में कई कहानियां प्रचलित हैं। 10वीं सदी में पर्शियन सैनिक ऊंची हील इसलिए पहनते थे ताकि घुड़सवारी करते हुए अपने पैरों को रकाब में फंसाने में आसानी हो, साथ ही तीरंदाज़ी में सही निशाना भी साध सकें।
इसके बाद महिलाओं ने अपना कद बढ़ाने के लिए हील्स पहना शुरु कर दिया। दक्षिण भारत के तेलंगाना में रामलिंगेश्वर मंदिर में स्त्रियों की कई मूर्तियां हैं। लगभग 800 साल पुराने इस मंदिर की मूर्तियों के पैरों पर ऊंची हील्स बनी हुई हैं।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.