पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे पर प्राइमर लगा लें। इससे फाउंडेशन या जो भी क्रीम आप लगा रही हैं वो अच्छी तरह से चेहरे पर फैल जाएगी। आजकल फाउंडेशन के साथ प्राइमर मिला आता है। इसलिए अलग-अलग प्राइमर या फाउंडेशन लेने के बजाय टू-इन वन पैक ले लें। इससे समय भी बचेगा और दोनों चीज़ें साथ लग जाएंगी।
फिक्स पाउडर नई दुल्हनों के लिए सबसे अच्छा है। ख़ासतौर से उनके लिए जो मेकअप में अधिक समय नहीं गंवाना चाहतीं। इससे मेकअप फिक्स हो जाता है और जल्दी नहीं निकलता। मेकअप के बाद फिक्स पाउडर से टचअप दे दें।
होंठो को सुंदर दिखाने के लिए डार्क लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। इसमें ब्राउन. मैरून जैसे रंग पसंद कर सकती हैं। लिपस्टिक के साथ आंखों पर सिर्फ़ मस्कारा लगाएं। इससे मेकअप हैवी भी लगेगा और मस्कारे से फ्रेश लुक मिलेगा।
आंखों को ख़ूबसूरत दिखाने के बहुत सारे तरीक़े हैं। इसके लिए रंगीन लाइनर या रंगीन काजल का उपयोग कर सकती हैं। ये आंखों को अलग अंदाज़ देते हैं। इसके अलावा स्मोकी लुक भी आसानी से पाया जा सकता है। इसके लिए ब्राउन शैडो को पलकों के ऊपर लगाकर हल्का-सा फैला लें।
आजकल टिंट काफी ट्रेंड में हैं। होंठो और गालों पर इन्हें लगाकर नैचुरल ग्लोइंग लुक पाया जा सकता है। ये लिक्विड फॉर्म में होते हैं और त्वचा के अनुसार इन्हें ले सकते हैं।
हल्के रंग का परिधान पहना है और हल्के रंग की लिपस्टिक लगा रही हैं तो आई लाइनर मोटा या विंग निकालते हुए लगाएं। इससे आंखों का मेकअप हैवी लगेगा और हल्का रंग पहनने के बावजूद चेहरे पर रौनक़ दिखेगी।
यदि समय कम है तो बड़ी बिंदी के साथ डार्क लिपस्टिक और सिर्फ़ काजल लगा लें। ये कम्पलीट लुक देगा और समय भी बचेगा।
अगर जूलरी हैवी पहन रही हैं तो छोटी बिंदी लगाकर डार्क लिपस्टिक लगा लें। आजकल छोटी बिंदी लगाना भी ट्रेंड में है। लेकिन ये तभी अच्छी लगती है जब जूलरी हैवी हो।
लाल रंग की साड़ी पहन रही हैं तो हरे रंग की बिंदी लगाएं और हरे रंग की साड़ी पहन रही हैं तो लाल रंग की बिंदी लगाएं। आजकल हरी जूलरी, हरी बिंदी लगाना काफ़ी चलन में है।
आंखों को बड़ा दिखाना चाहती हैं तो सफेद काजल लगाएं और मोटा आई लाइनर लगा लें। इससे आंखें बेहद सुंदर नज़र आएंगी। साड़ी यदि बहुत हैवी नहीं है तो जूलरी लंबी पहनें। इससे जूलरी अधिक आकर्षक नज़र आएगी और सभी का ध्यान उसी पर जाएगा।
मेकअप करने का बिल्कुल वक़्त नहीं है तो लिपस्टिक और काजल लगाकर मांग टीका लगा लें। इससे चेहरे में नयापन नज़र आएगा और मेकअप की कमी भी पूरी हो जाएगी।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.