पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लिपस्टिक मेकअप में बेहद अहम है। इसके बिना मेकअप पूरा हो ही नहीं सकता। लेकिन महिलाओं की अधिकतर ये शिकायत होती है कि वे कितने ही अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक ख़रीद लें वो अधिक समय तक टिकती नहीं है। यदि आपकी भी यही शिकायत है तो इन उपायों को आज़माकर देख लीजिए।
- नमी का आधार रहे...
लिपस्टिक लगाने से पहले स्क्रबिंग करे लें। इससे फटे होंठ भी मुलायम बनेंगे और मृत त्वचा भी निकल जाएगी। इसके बाद होंठो को साफ़ करके लिप बाम या मॉइश्चराइज़र लगा लें। अब लिपस्टिक लगाएं, इससे लिपस्टिक ज़्यादा देर टिकेगी। एक या दो कोट अपने मुताबिक़ लगा सकती हैं।
- लिप लाइनर...
लिप लाइनर हमेशा लगाएं। ये लिपस्टिक को होंठों के बाहर जाने से रोकता है और इससे लिपस्टिक टिकी भी रहती है। आउटर लाइन के अलावा पूरे होंठों पर भी लाइनर को लगाएं इसके ऊपर लिपस्टिक लगा सकते हैं। इससे लिपस्टिक जमी रहेगी और फैलेगी भी नहीं।
- ब्रश का इस्तेमाल...
लिपस्टिक को लगाने का सही तरीक़ा ब्रश से ही होता है। इससे लिपस्टिक अच्छी तरह से होंठों पर लगती है और लंबे समय तक बनी रहती है। ब्रश से लगाने पर शेप भी बढ़िया आता है। इसलिए लिपस्टिक यदि स्टिक वाली भी है तो उसे ब्रश से लगा सकते हैं।
- लिप प्राइमर लगाएं...
आजकल लिप प्राइमर भी काफ़ी पसंद किए जाते हैं। इन्हें लगाने से लिपस्टिक का रंग भी खिलकर दिखता है और होंठ भी ताज़गी भरे दिखते हैं। इसके साथ ही ये लिपस्टिक को अधिक समय तक रोककर रखता है। ये आसानी से बाज़ार में उपलब्ध हैं।
- फ्रिज में रखें...
सौंदर्य उत्पादों को फ्रिज में रखना चाहिए। इससे ये लंबे समय तक चलते हैं। यदि पहले से रख नहीं पाईं हैं तो लिपस्टिक को लगाने से पहले कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। इससे ये अधिक समय तक टिकेगी और मैट फिनिश देगी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.