पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
1. पहला कारण
सुबह उठने के साथ ही चेहरे को गर्म पानी और मेडीकेटेड फेसवॉश से धोना। भले ही आपके चेहरे की त्वचा तैलीय हो, लेकिन उसे गर्म पानी से धोना कतई ठीक नहीं है। जिनकी त्वचा सामान्य है, ऐसा करके वे अपनी त्वचा को रूखा बना सकते हैं। वहीं तैलीय त्वचा भी गर्म पानी से धोने पर क्षतिग्रस्त हो सकती है। चेहरे को सामान्य पानी से धोएं, इतना काफी है।
2. दूसरा कारण
सुबह के समय, चाय या कॉफी के दो-तीन प्याले। अगर आप इतनी सारी चाय पीना किसी तरह से पानी पीने के बराबर मानते हैं, तो आप ग़लत हैं। पानी का काम पानी ही कर सकता है। कॉफी या चाय का एक प्याला बहुत है। बहुत सारा पानी ज़रूर पीएं क्योंकि त्वचा की कोशिकाओं में लचीलेपन के लिए पानी का होना ज़रूरी है। त्वचा लचीलापन खो देती है, तभी पोर्स दिखाई देने लगते हैं।
3. तीसरा कारण
व्यायाम न करना। व्यायाम करने का त्वचा की चमक से सीधा संबंध है। व्यायाम से शरीर का यानी त्वचा का भी रक्तसंचार बेहतर होता है। इससे त्वचा में नमी बढ़ती है और कोशिकाओं की सेहत बेहतर बनती है। पसीने का निकलकर त्वचा को साफ़ करना भी एक कारण है। इसीलिए जो लोग व्यायाम करते हैं, उनका चेहरा चमकने लगता है। रोज़ बीस मिनट का व्यायाम ज़रूर करें।
4. चौथा कारण
बहुत ज़्यादा फाउंडेशन का इस्तेमाल। चेहरे पर फाउंडेशन की परत मेकअप का आधार बनती है। इस परत का मोटा होना त्वचा के रोमछिद्रों को भरकर उनका दम घोंटने लगता है। अमूमन ब्रश से लगाया फाउंडेशन फैलाते-फैलाते काफ़ी मोटी परत का रूप ले लेता है। इसीलिए विशेषज्ञ सुझाते हैं कि स्पंज पर हल्का-सा फाउंडेशन लेकर लगाएं।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.