पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बच्चों के विकास में खिलौनों की अहम भूमिका होती है, इसे ध्यान में रखते हुए हाल ही में शासकीय स्तर पर एक आभासी खिलौना हैकथॉन 'टॉयकथॉन 2021' शुरू किया गया। हैकथॉन वह विशेष आयोजन होता है, जिसमें किसी चीज़ के निर्माण से जुड़े विशेषज्ञ जुटते हैं और मिलकर तेज़ी से काम करते हैं। टॉयकथॉन का उद्देश्य भारतीय नैतिक मूल्यों के आधार पर नए खिलौनों की अवधारणा का विकास करना है, जो बच्चों में सकारात्मक गुणों को बढ़ावा देंगे। फ़िलहाल, भारत में अनुमानित एक अरब डॉलर का खिलौना बाज़ार है, लेकिन इसके 80 प्रतिशत खिलौने आयातित होते हैं। टॉयकथॉन के जऱिए सरकार का उद्देश्य भारत को वैश्विक खिलौना निर्माण केंद्र बनाने का मार्ग प्रशस्त करना भी है। कई मंत्रालयों की इस संयुक्त पहल में फिटनेस, खेल, पारंपरिक खिलौने जैसी नौ थीम हैं। छात्र, शिक्षक, स्टार्ट-अप और खिलौना विशेषज्ञों की सहभागिता वाले इस आयोजन में पुरस्कार भी हैं।
पॉजिटिव- आज ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर दिन व्यतीत होगा। आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने में सक्षम रहेंगे। अगर गाड़ी वगैरह खरीदने का विचार है, तो इस कार्य के लिए प्रबल योग बने हुए...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.