पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
घी को भारतीय सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं, हालांकि घी से वज़न और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है इसलिए लोग इसे खाने से बचते हैं। लेकिन सही मात्रा में खाने से घी शरीर को बहुत फ़ायदा पहुंचाता है। नाश्ते, दोपहर और रात के भोजन में 1-1 छोटा चम्मच घी खा सकते हैं। घी का उचित मात्रा में सेवन हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, कब्ज़, कमज़ोर जोड़ों और पाचन संबंधी दिक़्क़तों से पीड़ित महिलाओं के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।
अच्छी नींद लाए.... यह भोजन के बाद की नींद, सुस्ती और लो प्रोडक्टिविटी को रोकने में भी मदद करता है। रात के भोजन में एक चम्मच घी के साथ एक अतिरिक्त चम्मच घी खाने से कब्ज़ और अपच को रोकने में मदद मिलती है। अच्छी नींद भी आती है।
घी विटामिन ए, डी और विटामिन के जैसे फैट में घुलनशील विटामिन का अच्छा स्रोत होता है। घी में एक हाई स्मोक पॉइंट होता है जो खाना पकाने के लिए इसे बहुत बढ़िया माध्यम बनाता है। घी फैट का एक शुद्ध रूप होता है। इसमें आंत के अनुकूल एंज़ायम भी होते हैं जो इसके पाचन में मदद करते हैं।
घी के स्वास्थ्य लाभ
- घी ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है। नवजात शिशुओं की माताओं को अक्सर घी से बने हुए लड्डू दिए जाते हैं, क्योंकि इनको खाने से उन्हें ऊर्जा मिलती है। पिन्नी एक पंजाबी व्यंजन है, जो घी से बनता है। यह न केवल अपने स्वाद के लिए बल्कि ऊर्जा बढ़ाने वाले गुणों के लिए मशहूर है। - घी फैट का सबसे अच्छा स्रोत है क्योंकि इसमें फैट, कार्ब्स और प्रोटीन तीन मैक्रोन्यूट्रिएंट हैं जो स्वस्थ जीवन को बनाए रखने के लिए ज़रूरी होते हैं। - गाय का ताज़ा शुद्ध घी नाक में लगाने से जु़काम और बंद नाक में तुरंत आराम मिलता हैै। - रोज़ के भोजन में चपाती पर घी लगाकर खाने से पाचन क्षमता अच्छी बनी रहती है। इसके साथ ही इसे खिचड़ी, दाल-चावल, सब्ज़ी आदि में डालकर भी खाया जा सकता है। - रात को सोते समय एक कप गर्म दूध में एक छोटा चम्मच घी डालकर पीने से कब्ज़ दूर होता है। - शुद्ध देसी घी मुलायम और कोमल त्वचा प्रदान करने में बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसमें महत्वपूर्ण फैटी एसिड भी होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं के हाइड्रेशन में मदद करते हैं। - चेहरे पर लगाने के लिए भी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 बड़े चम्मच घी, 2 बड़े चम्मच बेसन, थोड़ी-सी हल्दी और एक कटोरी में पानी मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर लगा लें। इससे त्वचा में निखार आएगा और त्वचा कोमल व मुलायम बनेगी। - घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका उपयोग जलन दूर करने और सूजन के इलाज के लिए किया जाता है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.