पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना वायरस महामारी ने महिलाओं के करिअर की संभावनाओं पर पुरुषों के मुकाबले अधिक असर डाला है। अमेरिका में नवंबर में बेरोजगारी की दर 6.9 प्रतिशत से घटकर 6.7 प्रतिशत हो गई। लेकिन, नौकरियां बढ़ने की गति धीमी है। एक ताजा स्टडी के अनुसार पुरुषों के मुकाबले 25 से 55 वर्ष की महिलाओं के बीच रोजगार में बहुत अधिक गिरावट आई है। खासतौर से माताओं के लिए स्थितियां कठिन हैं। उन्हें बच्चों और परिवार के बुजुर्गों की देखभाल के कारण भी काम छोड़ना पड़ा है। जिन उद्योगों में सबसे अधिक नौकरियां गई हैं, वहां महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
वाईडब्लूसीए की रिपोर्ट का कहना है, अश्वेत, लेटिनो और एशियाई अमेरिकी महिलाओं पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। इनमें से अधिकतर महिलाएं महामारी से पहले ही कम पैसा कमा रही थीं। महामारी के बाद उनका और अधिक नुकसान हुआ है।
अमेरिकन प्रोग्रेस सेंटर की रिसर्च के अनुसार यदि कम समय के लिए भी नौकरी जाती है तो रिटायरमेंट तक प्रभावित होता है। ये नुकसान कई तरह के होते हैं। वेतन की आय, वेतन वृद्धि खत्म हो जाती है। बचत भी नहीं हो पाती है। महिलाओं की नौकरी जाने की दर भी बढ़ी है। रिसर्च में बताया गया है कि अकेले सितंबर में पुरुषों की तुलना में चार गुना अधिक महिलाओं की नौकरी चली गई। अक्टूबर और नवंबर में आधी महिलाओं को नौकरी वापस मिली। महिला पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने पाया कि 2015 में पुरुषों द्वारा कमाए गए प्रति डॉलर की तुलना में महिलाओं की आय केवल 49 सेंट रही।
मार्क मिलर
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.