रूस ने यूक्रेन को घातक मिसाइलों से तबाह कर दिया है। नागरिकों पर बेरहमी से अत्याचार किए हैं। इसके साथ उसने देश के सांस्कृतिक संस्थानों को भी लूट लिया है। अंतरराष्ट्रीय कला विशेषज्ञों का कहना है, दूसरे विश्व युद्ध में हिटलर की नाजी सेना द्वारा यूरोप में की गई लूट के बाद यह कलाकृतियों की सबसे बड़ी डकैती है। खेरसन में रूसियों ने 15 हजार तस्वीरें, मूर्तियां और दुर्लभ शिल्प लूट लिए हैं। पार्कों से मूर्तियां उठा ली गई। जू से जानवर ले जाए गए हैं।
2300 साल पुराने स्कीथियन साम्राज्य की सोने की कीमती वस्तुओं का पता नहीं हैं। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है रूसी सेनाओं ने खेरसन, मारियूपोल, मेलिटोपोल सहित 30 से अधिक बड़े म्यूजियम से कलाकृतियां चुराई हैं या उन्हें नष्ट कर दिया है। ऑयल पेंटिंग, कांसे के बर्तन, सिक्के, जेवर सहित कई अन्य पुरानी कलावस्तुएं गायब हैं।
जेफ्री जेटलमैन
© The New York Times
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.