पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन का आगमन पुराने दिनों की सामान्य स्थिति की बहाली का संकेत है। लेकिन, उन्होंने एक मामले में राष्ट्रपतियों से जुड़ी परंपरा तोड़ी है। अपने शपथ समारोह में बाइडेन स्टेनलेस स्टील नीले डायल की रोलैक्स डेटजस्ट वॉच पहने हुए थे। इस मॉडल की रिटेल कीमत पांच लाख रुपए से अधिक है। यह डोनाल्ड ट्रम्प को छोड़कर अन्य राष्ट्रपतियों द्वारा पहनी गई आम लोगों की घड़ियों से अलग है।
कई लोगों को राष्ट्रपति का लग्जरी वॉच पहनना अस्वाभाविक नहीं लगता है। ड्वाइट आइजनहॉवर और लिंडन जॉनसन के समय में ही इसे स्वीकार कर लिया गया था। दोनों गोल्ड रोलैक्स घड़ी पहनते थे। रोलैक्स का गोल्ड डे-डेट मॉडल प्रेसीडेंट नाम से जाना जाता है। हालांकि, इंटरनेट के दौर में ऐसी घड़ियां राजनेताओं के बीच चलन से बाहर हो गई हैं। अभी हाल के वर्षों में बने राष्ट्रपति और राजनेता लग्जरी घड़ियों को कुलीनता से जुड़ा मानते हैं। बिल क्लिंटन अपनी गोल्ड घड़ियों के स्थान पर टाइमेक्स आयरनमैन प्लास्टिक डिजिटल वॉच पहनते थे। उनके उत्तराधिकारी जार्ज बुश और अधिक सस्ती टाइमेक्स इंडिगो पहनते थे। इसका मूल्य 3500 रुपए से कम था। हालांकि, बुश परिवार का तेल का बहुत बड़ा बिजनेस है। बराक ओबामा ने भी राष्ट्रपति रहते हुए मध्यम वर्गीय अमेरिकियों की पसंद शिनोला घड़ियां पहनी थी।
डोनाल्ड ट्रम्प अपने कार्यकाल के दौरान बेहद महंगी घड़ियां पहनते रहे जैसे कि पाटेक फिलिप, रोलैक्स और वाचेरॉन कांस्टेंटिन। बाइडेन महंगी स्विस घड़ियां पहनने में नहीं हिचकते हैं। वे रोलैक्स के अलावा ओमेगा स्पीडमास्टर मूनवॉच प्रोफेशनल और ओमेगा सीमास्टर डाइवर पहनते हैं। इनका मूल्य साढ़े तीन लाख से साढ़े चार लाख के बीच है। अपोलो 11 के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने मूनवॉच पहनी थी। उसके बाद इस घड़ी पर अमेरिका का प्रतीक चिन्ह अंकित है।
एलेक्स विलियम्स
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.