पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
यदि सफल लोगों को रोल मॉडल बनाकर उनकी आदतों को जीवन में उतारा जाएं तो हमें ऊंचाई हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। ये आदतें छोटी भी हो सकती हैं और बड़ी भी, लेकिन हर आदत का अपना महत्व होता है। दुनिया के कुछ सफल लोगों की सोने से पहले की आदतें जानिए और उन्हें अपनाने का प्रयास कीजिए :
1. कम से कम 30 मिनट पढ़ते हैं
बराक ओबामा से लेकर बिल गेट्स जैसे शीर्ष सफल व्यक्ति सोने से पहले कम से कम 30 मिनट जरूर पढ़ते हैं। इतना ही नहीं, वे रात के समय मोबाइल बंद कर देते हैं या डाटा ऑफ कर देते हैं। वे इन घंटों को बेहद निजी रखते हैं और ऐसे काम करते हैं जिनसे उनको ख़ुशी मिले। यह उनके दिमाग को रिचार्ज करता है और इससे अगला दिन अधिक उत्पादक होता है।
2. अगले दिन की सकारात्मक कल्पना करते हैं
यह एक बहुत ही अद्भुत आदत है। बहुत से सफल व्यक्ति सोने से पहले अगले दिन की बेहद शक्तिशाली तरीके से कल्पना करते हैं। वे अपने काम को पूरा होते हुए देखते हैं, बड़ी रकम के चेक आते हुए देखते हैं। जो समस्या बहुत दिन से हल नहीं हो रही है, वे देखते हैं कि उसका समाधान मिल गया है। वे अगले दिन की सफलता का मानसिक चित्रण करते हैं। बहुत से लोगों को तो रात में अपनी समस्याओं के समाधान का क्लू भी मिल जाता है।
3. परिवार को समय देते हैं
वे यह सुनिश्चित करते हैं कि रात को सोने से पहले अपने जीवनसाथी के साथ सोने का समय नियत करें जिससे बिस्तर पर हल्की-फुल्की गप्प हो सके। सोने से पहले वे अपने बच्चों के कमरे में जाकर उनसे बतियाते हैं और उन्हें दोस्त बनाते हैं। इससे परिवार में प्रगाढ़ता बढ़ती है और यही प्रगाढ़ता उन्हें उत्पादक बनाती है।
4. ध्यान-मनन करते हैं
बहुत से सफल व्यक्ति सोने से पहले ध्यान-मनन करते हैं। इससे दिन भर का तनाव दूर हो जाता है। ध्यान से उनका फोकस बढ़ता है और वे शांति के साथ सही निर्णय ले पाते हैं।
5. खुद को साफ-स्वच्छ करते हैं
‘क्लीन बॉडी, क्लीन माइंड’ के सिद्धांत पर यकीन करने वाले सफल लोग सोने से पहले गुनगुने पानी से स्नान करते हैं। कुछ लोग अच्छे से चेहरा और हाथ-पैर धोकर ब्रश करते हैं और अपने बाल बनाते हैं। ये लोग सोने के पहले खुद को शीशे में भी देखते हैं।
6. डिनर-ड्रिंक्स से परहेज करते हैं
यदि पार्टियों की बात छोड़ दें तो सामान्य तौर पर देर रात के भारी डिनर और ड्रिंक्स से सफल लोग दूर रहते हैं। इससे सुबह के व्यायाम में भी समस्या नहीं आती और शरीर स्वस्थ रहता है।
7. अनेक स्लीप अलार्म लगाते हैं
नींद के समय को तय करने और अपनी बॉडी क्लॉक को सेट करने के लिए सफल लोग 2-3 अलार्म लगाते हैं। पहला अलार्म यह संदेश देता है कि सोने का समय आने वाला है और अपना काम ख़त्म करने की तैयारी करो। दूसरे अलार्म का अर्थ है कि अब बिस्तर पर आ जाओ। धीरे-धीरे अलार्म हमारा समय तय कर देते हैं और बाद में हमें ठीक उसी वक़्त पर नींद आने लगती है। एक उत्पादक दिन के लिए शानदार नींद जरूरी है।
(डॉ. उज्ज्वल पाटनी मोटिवेशनल स्पीकर, ऑथर, बिजनेसजीतो के फाउंडर हैं।)
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.