रसरंग में देश-दुनिया के जायके:क्विनोआ और बादाम की सेहतमंद डिश

शिप्रा खन्ना17 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

इन दिनों सेहत के प्रति सजग लोगों में क्विनोआ को लेकर झुकाव बढ़ता जा रहा है। क्विनोआ फूलों वाला एक पौधा होता है और इसके बीजों का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही यह अनेक तरह के विटामिनों और खनिजों से भी युक्त होता है। अगर आप नियमित रूप से क्विनोआ खाते हैं तो इससे आपको मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और फोलेट की जरूरत को पूरा करने में मदद मिल सकती है। वनस्पति विज्ञान से जुड़े इतिहास के क्विनोआ आज से करीब पांच हजार साल पहले पाया गया था। कुछ वर्ष पहले तक इसका सेवन केवल पशु चारे के रूप में होता था। बाद में इंसानों ने इसके गुणों को देखते हुए इसका सेवन करना शुरू किया। इसकी व्यावसायिक खेती तो कुछ साल पहले ही शुरू हुई है। आज भारत, अमेरिका सहित करीब 70 देशों में इसकी व्यावसायिक खेती की जाती है।

क्विनोआ ऑलमंड बाइट्स

आज हम क्विनोआ जैसे उच्च स्तरीय सेहतमंद पदार्थ के साथ एक अन्य सेहतमंद पदार्थ बादाम का फ्यूजन कर एक सुपरफूड बनाने जा रहे हैं। बादाम भी फाइबर से भरपूर होता हैं। इसमें खासकर विटामिन ई होता है, जो त्वचा और बालों की हेल्थ में मददगार होता है। क्विनोआ में बादाम के चूर्ण को मिक्स करके आज हम बनाते हैं क्विनोआ ऑलमंड बाइट्स :

क्या चाहिए?

1/2 कप बिना पका हुआ सफेद क्विनोआ

3/4 कप बादाम (बारीक कटा हुआ)

1/3 कप ओट्स

2 बड़े चम्मच कोकोनट शुगर

1/2 छोटा चम्मच वैनिला एक्सट्रैक्ट

1/8 छोटा चम्मच नमक

2 बड़े चम्मच नारियल का तेल

2/3 कप शुद्ध मेपल सिरप

2 बड़े चम्मच काले चिया बीज

कैसे बनाएं?

- ओवन को प्री-हीट कर लीजिए। - एक मध्यम आकार का बाउल लीजिए। अब इसमें क्विनोआ, बारीक कटे बादाम, ओट्स, कोकोनट शुगर, चिया के बीज और नमक को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

- अब इसमें पिघला हुआ नारियल का तेल, वैनिला अर्क और शुद्ध मेपल सिरप डालिए। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स होने तक हिलाइए। - मिश्रण को कन्टेनर के पार्चमेंट पेपर पर एक समान परत में फैला लीजिए और 12 से15 मिनट तक बेक कीजिए। - जब रंग समान रूप से सुनहरा भूरा हो जाए और किनारे काले पड़ने लगे तो समझ जाइए कि डिश तैयार है।

- अब उसे ठंडा होने दीजिए। जब यह पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो अपने हाथों से बाइट-आकार में काट लीजिए।

खबरें और भी हैं...