पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वायरस महामारी ने दुनिया के प्रमुख ट्रांसपोर्ट सिस्टम की हालत पतली कर रखी है। बार्सीलोना, मास्को, बीजिंग और न्यूयॉर्क शहर में कई बार लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या 80% तक कम हो गई थी। कुछ शहरों में तो शहरी परिवहन व्यवस्था के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो गए हैं। अजनबी लोगों के साथ बैठने के भय ने भारत, यूरोप और मेक्सिको में पुरानी कारों की मांग में इजाफा किया है। ब्रिटेन में एक सर्वे में पाया गया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सुधार होने की स्थिति में केवल 43% लोग ही अपनी कार कम चलाने के पक्ष में हैं।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति में गिरावट के बीच विश्व के जाने-माने ट्रांसपोर्ट विशेषज्ञ एंडी बायफोर्ड ने जून 2020 में ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (टीएफएल) एजेंसी का कमिश्नर पद संभाला था। इससे पहले वे न्यूयॉर्क सिटी ट्रांसपोर्ट अथारिटी के प्रमुख थे। टीएफएल को पिछले साल पहले लॉकडाउन के बीच 95% यात्रियों से हाथ धोना पड़ा था। लंदन में स्थिति सुधरने के बावजूद ट्यूब रेल में यात्रियों की संख्या 2019 के मुकाबले 35% से अधिक नहीं हो पाई है।
कुछ शहरों ने यात्रियों की कमी को देखते हुए सेवाओं में कटौती की है। पेरिस में 10% और न्यूयॉर्क में पिछले साल दो बार 20% कटौती की गई थी। लंदन में टीएफएल ने महामारी में सेवाएं सामान्य बनाए रखीं। बाइफोर्ड अब ब्रिटिश सरकार से 2021-22 में संचालन खर्च के लिए 30 हजार करोड़ रु. देने की मांग कर रहे हैं।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सामने उत्पन्न संकट से शहर भी प्रभावित होंगे। लंदन से ब्रिटेन की 23% जीडीपी पैदा होती है। न्यूयॉर्क में अगर लोकल ट्रांसपोर्ट के बजट में भारी कटौती की गई तो 4.76 लाख करोड़ रुपए की जीडीपी प्रभावित होगी। कई शहर कोविड-19 के सबक की पृष्ठभूमि में शहरों को नया आकार दे रहे हैं। कारों को पीछे रखा जा रहा है।
बर्लिन, पेरिस से लेकर ओकलैंड, कैलिफोर्निया तक सैकड़ों किलोमीटर साइकल ट्रैक बनाए जा चुके हैं। लंदन में कार ड्राइविंग को महंगा बनाया जा रहा है। भीड़ भरे इलाकों में कार ले जाने का शुल्क 1100 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए करने का प्रस्ताव है। वहीं अमेरिकी शहरों से कारों को बाहर करना मुश्किल है। उसके कई शहर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
दुनियाभर में कैसे घटा सार्वजनिक परिवहन
कोविड-19 महामारी से पहले की तुलना में मार्च 2021 में कुछ शहरों के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में अनुमानित गिरावट।
सैनफ्रांसिस्को -67% शिकागो -49% न्यूयॉर्क -41% टोरंटो -62% पेरिस -51% बर्लिन -51% लंदन -56% सिओल -41% बार्सीलोना -24% मिलान -52% हांगकांग -09% सिंगापुर +13% जकार्ता -54% सेंटियागो -45% साओ पाउलो -34% पर्थ -03% इजरायल -17% अंकारा -30%
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.