पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुणे में फार्मासिस्ट ने 35 हजार के मास्क और दवा की चोरी की, गिरफ्तार हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो
  • अस्पताल के फार्मासिस्ट को मास्क और दवाएं चोरी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • मास्क की बढ़ती मांग के मद्देनजर राज्य सरकार ने इसकी जमाखोरी नहीं करने की अपील की है

पुणे.  कोरोनावायारस से बढ़ते संक्रमण के डर के बीच पुणे स्थित एक अस्पताल के फार्मासिस्ट को मास्क और दवाएं चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोरेगांव पार्क पुलिस ने बताया कि 28 साल के आरोपी ने शनिवार को अस्पताल से मास्क, इंजेक्शन और दवाओं की चोरी की। इनकी कीमत करीब 35 हजार रुपए है।' अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन देश में लगातार बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए लोगों में इसको लेकर डर बना हुआ है। राज्य के खाद्य एवं औषधि विभाग ने मास्क की बढ़ती मांग के मद्देनजर दुकानदारों से इसकी जमाखोरी नहीं करने की अपील भी की है।


हालांकि, राज्य में कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते 258 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जो कि सभी निगेटिव पाए गए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसके अलावा 15 अन्य लोगों को मुंबई और पुणे में निगरानी में रखा गया है।