पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई. पालघर जिले के नालासोपारा पश्चिम में गुरुवार रात सनातन संस्था के एक पदाधिकारी के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। यह कार्रवाई महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने की। इस मामले में संस्था से जुड़े वैभव राउत को गिरफ्तार किया गया है। उसे दोपहर में भोईवाड़ा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
खुफिया सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद गुरुवार रात करीब आठ बजे महाराष्ट्र एटीएस ने यह छापा मारा था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राउत के घर से आठ देसी बम मिले। घर से कुछ दूर स्थित उनकी दुकान में सल्फर और डेटोनेटर भी मिले। जब्त किए गए सल्फर से 25-30 बम बनाए जा सकते हैं। सनातन संस्था का नाम नरेंद्र दाभोलकर, एमएम कलबुर्गी, गोविंद पानसरे और गौरी लंकेश की हत्या से भी जुड़ चुका है। इससे जुड़े लोगों को 2007 में वाशी, ठाणे, पनवेल और 2009 में गोवा में हुए धमाकों के मामले में भी गिरफ्तार किया था। उधर, राउत के वकील संजीव पुनालेकर ने कहा, "वैभव की गिरफ्तारी की पुलिस ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है। देश और महाराष्ट्र में यह कैसा कानून चल रहा है। हम हर कानूनी कदम उठाएंगे।"
19 साल पहले हुई थी इस संस्था की स्थापना : सनातन संस्था की स्थापना 1999 में जयंत बालाजी अठावले ने की थी। इसके विदेश में भी आश्रम हैं। यह संस्था अध्यात्म, शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में काम करती है। सनातन संस्थान के कार्यकर्ताओं पर पहले भी आरोप लगे हैं।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.