पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
मुंबई. मध्यप्रदेश की राजनीति में जारी सियासी उठापठक के बीच मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने बुधवार कहा कि मैं सबसे पहले कमलनाथ को शुभकामना देना चाहता हूं कि वो इस सियासी घमासान के बीच सरकार बचाएंगे और अपनी सरकार पूरी ताकत के साथ चलाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया का कभी भी फैन नहीं रहा लेकिन ये जानता हूं कि वो दुखी थे। उनका पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए नुकसानदायक है।
पुराने नेताओं को रिटायर कर देना चाहिए
संजय निरुपम ने कहा, 'ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बड़े नेता और प्रखर वक्ता हैं। उनको एक महत्वपूर्ण पद की जरूरत थी। इसकी जानकारी हमारे शीर्ष संगठन को थी। ऐसे में उनका जाना पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में पहले भी इस तरह की नाराजगी देखने को मिलती रही है और दिल्ली में बैठे पार्टी के वरिष्ठ सदस्य इस तरह की नाराजगी दूर करते रहे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है।
पुराने नेताओं को रिटायर कर देना चाहिए
संजय निरुपम ने आगे कहा, 'मैं इसके लिए उन्हीं को जवाबदार मानता हूं तो जो पार्टी चला रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान अपने हाथ में लेनी होगी और पुराने नेताओं को जबरन रिटायर दे देना चाहिए।'
महाराष्ट्र में नहीं है स्थिर सरकार
महाराष्ट्र गठबंधन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र की सरकार स्थिर सरकार नहीं है और बीजेपी क्या कर रही है इसकी जानकारी नहीं है। कांग्रेस को ऐसी सरकार को हिस्सा नहीं बनना चाहिए था। अगर ऐसे में सरकार गिरेगी तो सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को होगा। अब समय आ गया है नई जनरेशन को मौका दिया जाए।'
भाजपा में शामिल होने से निरुपम का इनकार
कांग्रेस नेता संजय निरुपम से जब यह पूछा गया कि क्या वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मुझे पार्टी नहीं छोड़नी। उन्होंने कहा कि पार्टी हमारे जैसे लोगों को भूमिका विहीन स्थिति में छोड़ देंगी तो हम क्या करेंगे। हालांकि, मैं पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.