पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुंबई में दो लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि, राज्य में अब तक 7 लोग इससे पीड़ित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो
  • जांच में सामने आया है कि ये सातों दुबई घूमने गए 40 सदस्यीय ग्रुप का हिस्सा थे
  • पुणे में दंपती, उनकी बेटी, ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई

मुंबई. शहर के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती किए गए छह संदिग्धों में से दो में कोरोनावायरस होने की पुष्टि बुधवार को हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना पीड़ित मरीज अब बढ़कर 7 हो गए हैं। इससे पहले पुणे में 5 मरीजों में वायरस पॉजिटिव आने के बाद उन्हें नायडू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। पुणे में एक दंपती, उनकी बेटी, ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जांच में सामने आया है कि ये सातों दुबई घूमने गए 40 सदस्यीय ग्रुप का हिस्सा थे। ग्रुप के अन्य सदस्यों के टेस्ट नेगेटिव आए हैं।

नासिक में भी दो संदिग्ध केस
इस बीच नासिक जिले में भी 23 वर्षीय महिला और उसकी 54 वर्षीय मां को सिविल हॉस्पिटल में बने आइसोलेशन वार्ड में एडमिट करवाया गया है। महिला अपनी मां के साथ 27 फरवरी को दुबई घूमने के लिए गई थी और 3 मार्च को वे आपस लौटे हैं। दोनों को गले में परेशानी, खांसी और जुखाम के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, अभी तक इनके टेस्ट की रिपोर्ट नहीं सामने आई है।

राज्य का तंत्र कोरोना से निपटने के लिए तैयार: उद्धव
सीएम उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस से पीड़ित सभी मरीजों की हालत ठीक है। सभी को निगरानी में रखा गया है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी एयरपोर्ट पर बाहर से आने वालों की निगरानी की जा रही है। राज्य का तंत्र कोरोनावायरस से निपटने के लिए तैयार है। 

कोरोना पीड़ितों की संख्या 60 पहुंची
भारत में अब तक 60 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में अब तक भर्ती हुए 349 लोगों में से 312 ने COVID-19 के लिए नकारात्मक रिजल्ट मिले हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में पुणे में 18 संदिग्धों और मुंबई में 15 संदिग्धों को कड़ी निगरानी में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...