पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाश्ते के बहाने हॉस्पिटल से कोरोनावायरस के पांच संदिग्ध मरीज भागे, तीन वापस लौटे; अब वार्ड के बाहर पुलिस तैनात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब इंस्पेक्टर एस. सूर्यवंशी - Dainik Bhaskar
सब इंस्पेक्टर एस. सूर्यवंशी
  • इनमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है, चार संदिग्ध की रिपोर्ट आना बाकी है
  • पुलिस ने पांचों की तलाश की, इनमें से 3 वापस लौट आए हैं, वहीं दो की तलाश जारी है

नागपुर. शहर के मायो हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड से भागे पांच संदिग्धों में से तीन वापस लौट आए हैं। ये लोग नाश्ता करने बाहर गए थे, जिसके बाद दोबारा नहीं लौटे थे। अब आईसोलेशन वॉर्ड के बाहर पुलिस को भी सुरक्षा में तैनात कर दिया है। शुक्रवार रात को कोरोना वायरस से संदिग्ध पांच लोगों की मायो हॉस्पिटल से भागने की सूचना मिली थी। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को दी थी। पुलिस ने सभी संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस कर ली थी। वहीं ये सभी मरीज जिन लोगों के संपर्क में आए हैं, उनकी भी जांच की जाएगी। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण पीड़ितों की संख्या 19 हुई
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश तोपे ने बताया कि शुक्रवार को दो और नए मामले सामने आए हैं। एक अहमदनगर और दूसरा मुंबई का मरीज है। इसे मिलाकर राज्य में 19 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

जिम, स्विमिंग पूल, सिनेमाघर और थियेटर को बंद रखने का आदेश
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर में सभी जिम, स्विमिंग पूल, सिनेमाघर और थियेटर को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में सभी स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। जिन स्कूलों में 10वीं और 12वीं की परीक्षा चल रही है वह खुले रहेंगे। लोकल ट्रेन और बस सर्विस जारी रहेगी। स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि किसी भी मॉल या मल्टीप्लेक्स को बंद नहीं किया गया है।
 

खबरें और भी हैं...