पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तुकाराम बीज उत्सव पर दिखा कोरोना वायरस का असर, मास्क लगाकर शामिल हुए श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देहू में हजारों की संख्या में लोग इस उत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
  • आज के दिन उनके अनुयायी व्रत रखते हैं और उनका पूजन करते हैं
  • आज हुई शोभायात्रा में पिछली बार की तुलना में काफी कम लोग शामिल हुए

पुणे. संत तुकाराम महाराज के वैकुंठगमन का दिन तुकाराम बीज दिवस कहलाता है। आज इस मौके पर हजारों श्रद्धालु पुणे के देहू में आयोजित तुकाराम बीज यात्रा में शामिल हुए हैं। आज के दिन उनके अनुयायी व्रत रखते हैं और उनकी शोभायात्रा निकाल उनका पूजन करते हैं। 

तुकाराम बीज दिवस पर कोरोना का असर दिखा
बीज दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में कोरोना वायरस का असर देखने को मिला। आज हुई शोभायात्रा में पिछली बार की तुलना में काफी कम लोग शामिल हुए। यही नहीं कइयों ने मास्क पहने थे। शोभायात्रा यात्रा के दौरान छींकने और खासने वालों से दूरी बनाने और किसी से हाथ नहीं मिलाने की हिदायत दी गई थी। 

मास्क लगाकार लोग यात्रा में हुए शामिल
पुणे के जिलाधिकारी ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने को कहा है। तुकाराम बीज के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए स्वस्थ संबधी सतर्कता रखी जा रही है। लोगों को मास्क पहनकर इसमें शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। यात्रा के दौरान ज्यादातर पुलिसकर्मियों ने मास्क पहले हुए थे। इस बीच कोरोना वायरस के चलते पुणे के तीन सरकारी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। बता दें कि कोरोना वायरस से पुणे में अब तक पांच लोगों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है।