पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेटर ने होटल के ही कर्मचारी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, वारदात सीसीटीवी में कैद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह वारदात ढाबे में लगे कैमरे में कैद हुई है।
  • कर्मचारी और वेटर में घटना से पहले किसी बात पर हुआ था विवाद
  • वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वेटर फरार

लातूर. जिले के औसा तहसील में होटल कर्मचारी की हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। होटल में ही वेटर ने कर्मचारी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस टीम का गठन किया गया है।


लातूर के औसा तहसील में बुधवार को हुई इस घटना में होटल पर काम करने वाले भुजंग बल्लपा सोनवते (48) की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को भुजंग और होटल में काम करने वाले नाबालिग आरोपी  के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला इस कदर बढ़ा कि दोनों में नौबत हाथापाई की आ गई। तब अन्य कर्मचारियों ने मामला शांत करा लिया था।


इसके बाद भुजंग शाम का काम खत्म कर सोने के लिए चला गया। देर रात जब वह गहरी नींद में सो रहा था, तब आरोपी लोहे की रॉड के साथ पहुंचा और उसपर एक-के बाद एक कई वार किए। इस हमले में भुजंग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।