पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Madhya Pradesh Political Crisis: Political Commotion Started In Maharashtra, Sharad Pawar Called All Party MLAs At Home For Meeting

शरद पवार ने पार्टी विधायकों की मीटिंग बुलाई, संजय राउत बोले मध्य प्रदेश का वायरस महाराष्ट्र में नहीं आने देंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राकांपा प्रमुख शरद पवार(बाएं) और सीएम उद्धव ठाकरे (दाएं)-फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
राकांपा प्रमुख शरद पवार(बाएं) और सीएम उद्धव ठाकरे (दाएं)-फाइल फोटो
  • राकांपा नेताओं ने कहा है- 26 मार्च को होने वाले सात राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर इस मीटिंग में चर्चा हो सकती है
  • सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा एमवीए सरकार के लिए कोई खतरा नहीं है यह स्थिर सरकार है

मुंबई. मध्यप्रदेश के सियासी संकट के बाद अब महाराष्ट्र में भी राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार शाम को अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। हालांकि, राकांपा नेताओं ने कहा है- 26 मार्च को होने वाले सात राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर इस मीटिंग में चर्चा हो सकती है। राकांपा ने दो सीटों के लिए अपना दावा ठोका है, जिसमें एक सीट राकांपा प्रमुख शरद पवार के लिए रिजर्व है।


राकांपा के एक नेता ने बताया, 'पवार साहब और फौज़िया खान चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। दोनों बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। शाम को, पवार साहब ने सभी विधायकों की एक बैठक बुलाई है जहां चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति के बारे में उन्हें संबोधित करने की संभावना है।' पार्टी की ओर से इस तरह के खेल से इनकार किया गया है।

सपना देखने पर टैक्स नहीं: संजय राउत
राज्य की राजनीतिक स्थिति पर शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को कहा,"महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी जी के बीच में अच्छा सामंजस्य है। राज्य में कोई संकट नहीं है, सब ठीक चल रहा है। अगर कोई सपना देखना चाहता है, तो सपना देखने पर कोई टैक्स नहीं लगता। महाराष्ट्र में मध्यप्रदेश का कोई भी वायरस नहीं घुसाने वाला। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में ऑपरेशन कमल का प्रयोग किया गया था, एक सरकार बनी थी 2 दिनों के लिए। इसके बाद महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी और चल रही है।"

कांग्रेस ने कहा-राज्य में है एक स्थिर सरकार
सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा एमवीए सरकार के लिए कोई खतरा नहीं है यह एक स्थिर सरकार है। राज्य की स्थिति मध्य प्रदेश की तुलना में अलग है।" प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने कहा- गठबंधन के भीतर उचित समन्वय है और सरकार को गिराने के भाजपा के किसी भी प्रयास को नाकाम किया जाएगा।

कांग्रेस के कई विधायक नाखुश
महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में भले ही कांग्रेस शामिल हो, लेकिन कांग्रेस के कई विधायक अपनी सरकार से खुश नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण कई बार ठाकरे सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोलते नजर आए हैं। शुक्रवार को अपनी सरकार के बजट पर पृथ्वीराज चव्हाण ने आगे आकर सवाल किया कि बजट में रोजगार बढ़ाने के लिए क्या किया गया है?

महाराष्ट्र की दलीय स्थिति

पार्टीविधायक
शिवसेना56
कांग्रेस44
राकांपा54
भाजपा105
अन्य29