पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. महाराष्ट्र के रायगढ़ में समुद्र में शनिवार को 78 यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। हालांकि, वक्त से मरीन पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और नाव में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा सुबह 10 बजे उस समय हुआ, जब मांडवा से रवाना होने के कुछ ही देर बाद नाव चट्टान से टकरा गई। चट्टान से टकराने के बाद नाव में पानी भरने लगा। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने यात्रियों को दूसरी नाव से सुरक्षित बाहर निकाला।
दो पुलिसवालों की सर्तकता से बची जान
नाव को सबसे पहले अलीबाग के मांडवा पुलिस स्टेशन के दो पुलिसवाले प्रशांत घरत और सदगुरु ने देखा। उन्होंने तुरंत मरीन पुलिस को इसकी जानकारी दी। यही नहीं इन दोनों ने मिलकर डूब रहे सैलानियों का रेस्क्यू किया। रायगढ़ के एसपी अनिल परस्कर ने बताया कि 78 यात्रियों को बचा लिया गया है। ये सभी अजंता नाम की नाव में सवार थे और मंडावा से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया की यात्रा कर रहे थे।








Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.