- मंगलवार सुबह माहिम बीच पर समुद्र में एक सूटकेस तैरता हुआ मिला
- खोलने पर इसके अंदर किसी पुरुष के शरीर के एक हाथ-पैर मिले हैं
- मछुआरों के साथ मिल समुद्र में शरीर के बाकी हिस्सों को तलाश रही पुलिस
Dainik Bhaskar
Dec 03, 2019, 06:03 PM ISTमुंबई. यहां माहिम बीच पर मंगलवार सुबह एक सूटकेस समुद्र में तैरता मिला। इसमें पुरुष के शरीर के कटे हुए अंग मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अंगों को जेजे हॉस्पिटल भेज गया। जहां उनकी मेडिकल जांच की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि माहिम बीच पर समुद्र में एक सूटकेस तैरता हुआ मिला। इसे खोलने पर अंदर किसी पुरुष का एक हाथ और एक पैर मिला। फिलहाल, यह कटे हुए अंग किसके हैं। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीम बनाई हैं। ये टीमें मछुआरों और तट रक्षक पुलिस के साथ मिलकर समुद्र में शरीर के बाकी हिस्सों को खोजने की कोशिश करेगी। इसके अलावा, आसपास इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालकर सुराग निकालने की कोशिश कर रही है।
