विज्ञापन

पहली बार कैमरे में कैद हुए 'फटका गैंग' के सदस्य, झपट्टा मार कर छीन लेते हैं मोबाइल

Dainik Bhaskar

Aug 30, 2018, 01:26 PM IST

अब इन्हें रेलवे पुलिस तलाश रही है।

Mumbai notorious fatka gang captured in camera at mumbai.
  • comment

मुंबई. कैमरे पर पहली बार वो लोग कैद हुए हैं जो चलती ट्रैन में अचानक झपट्टा मारकर मोबाइल फोन और पर्स छीन ​लेते हैं। मुंबई में इस गिरोह को लोग ‘फटका गैंग’ के नाम से जानते हैं। अब इन्हें रेलवे पुलिस तलाश रही है।

ऐसे अंजाम देते हैं वारदात: ये दो तरीकों से वारदात को अंजाम देते हैं। पहले में ये प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर चलती ट्रेन में फोन पर बात करने और गहने पहन कर खिड़की पर बैठी महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं। ये ट्रेन के चलते ही हाथ मारकर मोबाइल फोन, चेन छीन कर फरार हो जाते हैं। दूसरे तरीके में खंभों पर चढ़ कर ट्रेन जैसे ही स्लो होती है यात्री का मोबाइल फोन खिड़की से छीन कर फरार हो जाते हैं। कभी- कभी ये डंडे से मारकर भी फोन पहले नीचे गिरा देते हैं।

6 महीने में 300 से ज्यादा वारदात: पुलिस के मुताबिक, महज 6 महीने में इस गैंग ने अब तक 300 से अधिक लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इनका सबसे ज्यादा आतंक सेंट्रल और हार्बर लाइन में देखने को मिल रहा है।


दो प्रकार के फटका गैंग: आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेश अत्री ने बताया कि, झपट्टा मारकर लूटपाट करने वाले इस गिरोह को 'फटका गैंग' कहता हैं। दो प्रकार के फटका गैंग मुंबई में सक्रिय हैं। एक वो जो डंडे का इस्तेमाल करते हैं, दूसरे वो जो सिर्फ हाथ से ही काम चला लेते है। जिस फटका गैंग की लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद हुई है वो हाथ वाला फटका गैंग है।

X
Mumbai notorious fatka gang captured in camera at mumbai.
COMMENT
Astrology

Recommended

Click to listen..
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें