पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राकांपा ने सभी सार्वजनिक रैली रद्द की, राज ठाकरे बोले-जनता को डरा रही है सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवाब मलिक राकांपा के प्रवक्ता हैं-फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
नवाब मलिक राकांपा के प्रवक्ता हैं-फाइल फोटो
  • नवाब मलिक ने कहा- हम सभी से अपील करते है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए किसी भी बड़ी सभा का आयोजन न करें
  • राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार जनता को डरा रही है

मुंबई. कोरोनावायरस भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा है। इस बीच अब राजनीतिक दलों पर भी इसका असर नजर आ रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को ऐलान किया कि कोरोना के चलते पार्टी अब कोई भी सार्वजिनक रैली नहीं करेगी। पार्टी के प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा- 'हमने तय किया है कि हम कोई सार्वजनिक रैली या सभा नहीं करेंगे। हमें सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।'

लोगों को डरा रही है उद्धव सरकार: राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा- कोरोनावायरस को लेकर महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार जनता को डरा रही है और लोगों पर प्रतिबंध लगा रही है, जिससे उनमें घबराहट बढ़ रही है। सरकार को पहले इस संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर का पता लगाना चाहिए। प्रतिबंध लगाने से लोगों में खौफ पैदा हो रहा है। हमारे देश में कोरोना वायरस के इतर अन्य कारणों से मृत्युदर काफी अधिक है। इसमें कोई शक नहीं कि हमें सावधानी बरतनी चाहिए। आने वाले महीने में औरंगाबाद में निकाय चुनाव होने वाले हैं क्या सरकारी एजेंसियां कोरोना वायरस के कारण इसे भी टाल देंगी?

राज्य में कोरोना के अब तक 11 मामले
महाराष्ट्र में कोरोना के 11 मामले सामने आ चुके हैं। मुंबई में दो नए मामले आने के बाद देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की सख्या 73 हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से बचने की अपील की हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के चलते हेल्पलाइन नबंर जारी कर दिया हैं।