पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार की संपत्ति पिछले छह साल में 60 लाख रुपये बढ़कर 32.73 करोड़ रुपये हो गई है। यह जानकारी बुधवार को शरद पवार द्वारा 26 मार्च को होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए दायर शपथपत्र के माध्यम से सामने आई है।
पवार पर एक करोड़ की देनदारी
अपने शपथपत्र में पवार ने एक करोड़ रुपए की देनदारी की भी घोषणा की है जो उनके भतीजे अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और पोते पार्थ पवार से शेयर स्थानांतरण के बदले में अग्रिम राशि के तौर पर मिले हैं। 2014 के राज्यसभा चुनाव में पवार ने 20,47,99,970.41 रुपए की चल संपत्ति और 11,65,16,290 की अचल संपत्ति समेत कुल 32.13 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति की घोषणा की थी। हालांकि, उस समय पवार ने किसी भी देनदारी का उल्लेख नहीं किया था।
पवार के पास कुल 32.73 करोड़ की संपत्ति
बुधवार को दाखिल शपथपत्र के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने 25,21,33,329 रुपए की चल संपत्ति और 7,52,33,941 रुपए की अचल संपत्ति समेत कुल 32.73 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति घोषित की है। बुधवार को दाखिल शपथपत्र में उल्लेख किया गया है कि पवार की पत्नी प्रतिभा पवार को सुनेत्रा पवार की ओर से शेयर स्थानांतरण के बदले अग्रिम राशि के तौर पर 50 लाख रुपए मिले हैं।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.