पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना पर बोले राज ठाकरे- देश में पहले से कई बीमारियां, एक नई जुड़ गई कोई बड़ी बात नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे-फाइल - Dainik Bhaskar
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे-फाइल
  • मुंबई में शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे राज ठाकरे
  • महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के अब तक 12 मामले सामने आए, सबसे ज्यादा पुणे में

मुंबई. कोरोनावायरस को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे ) अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि देश में पहले से ही कई बीमारियां हैं। उस सूची में एक और बीमारी जुड़ गई है। राज ने महाराष्ट्र में उद्धव सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के नाम पर लोगों को धमका रही है।

'एक नई बीमारी जुड़ी, यह बड़ी बात नहीं'
शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा, 'कई लोगों ने मुझे कोरोनावायरस के फैलने और शिवाजी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में पूछा। मैंने कहा कि पहले से ही देश में कई बीमारियां मौजूद हैं, एक और कोरोनावायरस नाम की बीमारी इस सूची में जुड़ गई है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।'

'शिवाजी जयंती पूरे साल मनानी चाहिए'
शिवाजी महाराज की जयंती की तारीख पर उन्होंने कहा, 'हिंदू परंपरा में हम उत्सव अपने कैलेंडर के अनुसार मनाते हैं न कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हमारे लिए समारोह है और इसे पूरे साल मनाया जाना चाहिए।' दरअसल, राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर साल 19 फरवरी को मनाती है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि शिवाजी महाराज की जयंती तिथि (हिंदू कैलेंडर) के अनुसार मनाना चाहिए जो इस वर्ष 12 मार्च को है।