पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई. महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा-शिवसेना गठबंधन और फिर मुख्यमंत्री को लेकर शिवसेना नेता वरुण सरदेसाई ने बड़ा खुलासा किया। मंगलवार को सरदेसाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा और शिवसेना मिलकर राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो ढाई-ढाई साल दोनों दलों के मुख्यमंत्री होंगे।
सरदेसाई ने कहा,\'उद्धव ठाकरे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने फैसला किया है कि सत्ता में आने के बाद 2.5-2.5 साल के लिए दोनों दलों से मुख्यमंत्री होंगे।\' उन्होंने कहा कि जो लोग इस बातचीत के समय मौजूद नहीं थे, उन्हें व्यक्तिगत फायदे के लिए गठबंधन को बर्बाद नहीं करना चाहिए।
राज्य में कैबिनेट का होगा विस्तार
उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट का विस्तार होगा। इसमें शिवसेना समेत अन्य सहयोगी दलों को उनकी अपेक्षा के अनुसार जगह दी जाएगी। हालांकि, इससे पहले दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होकर लौटे मुनगंटीवार ने कहा था भाजपा अध्यक्ष शाह ने भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए इस बार 220 सीट पार का नारा दिया है।
सत्ता में भागीदारी का फार्मूला तय: शिवसेना
शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा था कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच सत्ता में भागीदारी का फार्मूला तय है। वही फार्मूला अंतिम होगा। कायंदे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच कोई समस्या नहीं होगी।
50-50% पर चुनाव लड़ रही भाजपा-शिवसेना
शिवसेना और भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में बराबर सीटों पर लड़ने का फैसला किया है। 2014 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। लेकिन, नतीजों के बाद शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस की सरकार को समर्थन देने का फैसला किया था।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.