पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयन राजे और आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले को राज्यसभा भेजेगी भाजपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयन राजे भोसले(बाएं) और रामदास आठवले(दाएं)-फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
उदयन राजे भोसले(बाएं) और रामदास आठवले(दाएं)-फाइल फोटो
  • छत्रपति शिवाजी महाराज की 13वीं पीढ़ी से आते हैं उदयन राजे
  • विधानसभा चुनावों से पहले उन्हें राकांपा का दामन छोड़ भाजपा जॉइन की थी

मुंबई. 26 मार्च को होने जा रहे राज्यसभा चुनावों के लिए भाजपा ने बुधवार को 9 उम्मीदवार की एक सूची जारी की है। इसमें महाराष्ट्र के सातारा से पूर्व सांसद उदयन राजे भोसले और आरपीआई (ए) के प्रमुख रामदास आठवले का नाम शामिल है।

भाजपा में शामिल होने का इनाम मिला
छत्रपति शिवाजी महाराज की 13वीं पीढ़ी से आने वाले उदयन राजे विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने राकांपा और सांसद की पोस्ट से इस्तीफा दिया था। हालांकि, उपचुनावों में उन्हें राकांपा उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि उदयनराजे को भाजपा राज्यसभा में भेज सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। 

लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं उदयन राजे
उदयनराजे भोसले इससे पहले साल 2014 में राकांपा और 2009 में कांग्रेस और 2019 में राकांपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। इन दोनों पार्टियों के अलावा वे महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।

भाषण देने के खास अंदाज के कारण पॉपुलर हैं आठवले 
राज्यसभा की एक अन्य सीट भाजपा ने केंद्र में मंत्री और एनडीए के सहयोगी आरपीआई(ए) के प्रमुख रामदास आठवले को दी है। आठवले इससे पहले भी राज्यसभा के सांसद हैं। आठवले भाषण देने के खास अंदाज के कारण आम लोगों में बेहद पॉपुलर हैं। कोरोना वायरस पर उनके द्वारा गाया एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया में खूब पॉपुलर हो रहा है।


आठवले हाल ही में मुंबई में कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक कैंडल मार्च में हिस्सा लेने आए थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया के कैमरों के सामने गो-कोरोना, गो कोरोना का नारा लगाया। कुछ वक्त बाद जब आठवले का यह वीडियो सोशल साइट्स पर अपलोड हुआ तो लोगों ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।