मुंबई. पुलिस वाले अपनी कड़क और दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन महाराष्ट्र पुलिस का एक सिपाही इन दिनों अपनी मधुर आवाज के लिए फेमस हो रहा है। उसके गले से निकला सुर हर किसी का ध्यान खींच रहा है। कुछ ही दिनों में उसके गाए गाने यू-ट्यूब और फेसबुक पर हिट हो गए हैं। लोगों का कहना है कि इसे अगर सही प्लेटफार्म मिले तो यह बड़े-बड़े सिंगर्स को टक्कर दे सकता है। यही नहीं अब कांस्टेबल के अधिकारी और स्थानीय लोग उन्हें बॉलीवुड में ट्राई करने की सलाह भी दे रहे हैं। बचपन से बनना चाहते थे सिंगर...
- हम बात कर रहे हैं जलगांव पुलिस मुख्यालय में तैनात कांस्टेबल संघपाल तायड़े की। संघपाल को उनके साथी पुलिसकर्मी उनकी आवाज से पहचानते हैं।
- संघपाल ने बताया कि वे बचपन से एक सिंगर बनना चाहते थे लेकिन परिस्थितियों ने उन्होंने पुलिस में भर्ती करवा दिया।
- वे साल 2008 में पुलिस ने भर्ती हुए थे। वर्दी पहनने के बावजूद संघपाल ने गाना नहीं छोड़ा और अब उनकी आवाज का दीवाना पूरा जलगांव बन चुका है। इलाके में लोग उन्हें सिपाही संघपाल नहीं बल्कि सिंगर संघपाल के रूप में जानते हैं।
- संघपाल ने बताया कि उन्होंने कभी संगीत की कोई विधिवत शिक्षा नहीं ली और न ही उनका कोई गुरु है। उन्होंने रेडियो, टीवी में आने वाले गानों को सुन रियाज शुरू किया और आज उनकी आवाज उनकी पहचान बन चुकी है।
सोशल मीडिया में वायरल हुए गाने
- कुछ दिन पहले संघपाल गाना गा रहे थे, इसी दौरान उनके एक फ्रेंड ने उनका एक वीडियो बनाया और यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया।
- यह वीडियो यू-ट्यूब समेत कई सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है। सुनने वाले संघपाल की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
- गाने के अलावा संघपाल को एक्टिंग का भी शौक है। वे कई स्टेज प्ले में एक्टिंग कर चुके हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए संघपाल की कुछ और फोटोज ...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.