कोल्हापुर. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे की कार ने एक महिला को कुचल दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर बाबूराव को गिरफ्तार कर लिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बाद में मधुकर को बेल पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक कार वे ही चला रहे थे।
- पुलिस के मुताबिक, मधुकर बाबूराव तड़के चार बजे नेशनल हाईवे 4 पर अपनी कार से जा रहे थे। पत्नी और बेटी भी उनके साथ थी। कंगल इलाके में उनकी कार ने आशा ताई काम्बले नाम की 65 साल की महिला को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला को स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
- शुक्रवार सुबह मधुकर को गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
बयान देने से बच रही पुलिस
- मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है।
- पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304A, 337, 338, 279 और 184.MV एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
श्रीलंका के खिलाफ खेल रहे रहाणे
- टीम इंडिया की इस वक्त श्रीलंका के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज चल रही है। अजिंक्य रहाणे इस टीम में शामिल हैं। रविवार को विशाखपट्टनम में सीरीज का आखिरी मैच है।
- इसके बाद टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा है। उस टीम में भी अजिंक्य का सिलेक्शन हो चुका है।
- बता दें कि अजिंक्य राइट हैंड बैट्समैन हैं। उन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका टेस्ट करियर शुरू हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.