पुणे. यहां सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों को खुद ही अपना थूक साफ करना होगा और 150 रुपए का जुर्माना भी देना होगा। यह अनोखा फैसला किया गया है पुणे महानगरपालिका द्वारा। इसका मकसद गुटखा,तंबाकू खा कर गंदगी फैलाने वालों पर लगाम लगाना है।
1) 150 लोगों पर हुई कार्रवाई
इसी कड़ी में शनिवार को 150 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई हुई है। ये कार्रवाई शहर के सातारा रोड, गंगाधाम चौक, बाजार यार्ड, स्वामी विवेकानंद चौक और गावठान इलाके में हुई है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मकसद स्वच्छता के बारे में लोगों की जागरुकता बढ़ाना और अनुशासन सिखाना है।
गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए सफाई निरीक्षक तैयार किए गए हैं। ये दोषों को पकड़ कर उनसे उसी वक्त 150 रुपए जुर्माना वसूलते हैं। आने वाले समय में जुर्माना और बढ़ाया जाएगा।
फिलहाल इस नियम को ट्रायल के रूप में शहर के पांच वार्ड में लागू किया गया है। जिनमें बिबेवादी, औंध, येरवडा, कस्बा और घोले रोड शामिल है।
पुणे महानगरपालिका का यह प्रयास सोशल मीडिया में खूब सराहा जा रहा है। लोग इस जल्द पूरे शहर में लागू करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इस साल स्वच्छ शहरों की प्रतियोगिता में पुणे को देश में 10वां स्थान मिला था। निगम का प्रयास है कि इसे देश में पहले स्थान पर लाया जाए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.