35 रुपए बचाने के लिए टोल कर्मचारी को उड़ा दिया, हवा में कई फीट उछल गया शख्स
मुंबई के ठाणे में टोल दिए बिना भागने की कोशिश में कार चालक ने टोल कर्मचारी को टक्कर मार दी।
dainik bhaska.com | Last Modified - Apr 06, 2018, 05:26 PM IST
मुंबई. ठाणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार चालक एक शख्स को टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह शख्स 6-7 फीट ऊपर हवा में उछल जाता है। लेकिन अच्छी बात है कि एक्सीडेंट के बाद भी शख्स को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
- मामला ठाणे के एक टोल नाके का है, यह घटना करीब बारह बजे के आस-पास की है। जहां एक कार चालक टोल कर्मचारी को टक्कर मार देता है।
- दरअसल कार चालक टोल दिए बिना भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान यह एक्सीडेंट हो जाता है।
- टोल नाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरप्फ़्तार कर लिया है।
- घायल कर्मचारी का नाम निखिल रवींद्र सुर्यवंशी है, जिसकी उम्र 20 साल है। निखिल 20 साल है और वह कल्याण में रहता है।
- घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद निखिल को डिस्चार्ज कर दिया।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)