पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण के रिजल्ट शनिवार देर रात आए गए। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा 14 जुलाई को होगी, लेकिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को इसकी सूचना मिल गई।
खेडा से बल्ली भारत मुझाल्दा जीते, वह लंबे समय से भाजपा के समर्थक रहे हैं। 47 वर्षीय भाजपाई जगदीश सोलंकी के हाथ कोणदा की बाजी लगी है। दाहोदपुरा से भाजपाई मायाबाई सखाराम मेहरा जीत गईं। चीखल्दा से निर्दलीय ममता जगदीश ने सरपंच का चुनाव जीत लिया है।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निसरपुर जनपद में 57 मतदान केंद्रों पर मतदान तय समय पर पूर्ण हो गया, शेष 67 पर मतदान देर रात तक चलता रहा। बीए पास समाजसेवी नरेंद्र मुजाल्दा निरसपुर के खराजना से विजयी हुए हैं। निसरपुर जनपद के ग्राम पिपल्या में अनिता रमेश पांचाल विजय हुई है, ये मूलतः भाजपा समर्थक हैं।
25 जून शनिवार को सुबह 7 बजे से ही लोगों में गांव की सरकार को लेकर उत्साह नजर आ रहा हैं, तथा बडी संख्या में ग्रामीण मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है। जिले में आज कुल 4 लाख 61 हजार 109 मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे है। जिसमें से दोपहर 3 बजे तक 3 लाख 13 हजार 856 लोग मतदान कर चुके हैं, इस तरह से प्रथम चरण में क्षेत्र की आधे से अधिक आबादी मतदान कर चुकी है।
मतदान का अंतिम समय 3 बजे तक था, किंतु कई केंद्रों पर भीड अभी अधिक है। ऐसे में मतदान का प्रतिशत बढने की पूरी संभावना है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बाग में 59 प्रतिशत, बदनावर में 73 प्रतिशत, निसरपुर में 69 प्रतिशत, कुक्षी में 70 प्रतिशत व डही में 63 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
ब्लॉक का नाम | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता |
बाग | 27784 | 27052 |
बदनावर | 55749 | 58534 |
निसरपुर | 23200 | 24225 |
कुक्षी | 22617 | 23285 |
डही | 24917 | 25943 |
इन गांवों का मतदान केंद्र दूर होने के कारण इस प्रकार की व्यवस्था की गई है। साथ ही कुल 15 बसें इन गांवों के लिए चिन्हित की गई हैं, जिसमें से 5 बसों में बैठकर मतदाता केंद्रों तक पहुंच भी चुके है। वहीं दोपहर के समय मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर डॉ पंकज जैन व एसपी आदित्य प्रतापसिंह भी पहुंचे।
14 जुलाई को अधिकृत नतीजे आएंगे।
ग्राम पंचायतों में 125 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सुबह 7 बजे से मतदान 3 बजे तक चलेगा।
कुक्षी में मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह
डही में सेक्टर अधिकारी कर रहे बूथ भ्रमण
बाग के मतदान केंद्रों पर घूंघट ओढ़कर पहुंच रही महिलाएं
चार पदों के लिए मतदान
शनिवार सुबह से ही लोग मतदान केंद्र पर आ रहे हैं। चुनाव को लेकर प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी एवं 4 मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी तरह 750 से अधिक मतदाता एक केंद्र पर होने पर एक कर्मचारी अतिरिक्त रूप से नियुक्त किया गया है। इस मर्तबा पंचायतों के आम निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे, ऐसे में एक मतदाता चार पद हेतु मतदान कर रहा है। जिसमें जिपं सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला व पंच के लिए सफेद मतपत्र रहेंगे।
8 मिनट में आएगा रिजर्व बल
प्रशासन की तैयारियों के अनुसार चुनाव वाले प्रत्येक बूथ पर एक एसएफ के जवान के साथ पुलिसकर्मी तैनात है। इसके साथ ही 70 मोबाइल टीमें लगातार भ्रमण सुबह से ही कर रही है। चुनाव को लेकर 150 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल धार को मिला है, जिनकी ड्यूटी भी लगाई गई है इसके साथ ही जिले का पुलिस बल, वन विभाग, आबकारी विभाग सहित मंडी इंस्पेक्टरों की डयूटी भी सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई है। इस तरह से निर्वाचन के लिए तैनात कर्मचारियों के साथ सुरक्षा को लेकर 2 हजार का बल उपलब्ध रहेगा। प्रत्येक जनपद क्षेत्र में रिजर्व पुलिस बल भी मौजूद है जो सूचना मिलने के 8 से 10 मिनट के अंतराल में ही मौके पर पहुंचेगा।
मतगणना आज ही, घोषणा 14 को
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण के तहत दोपहर तक होने वाले मतदान के बाद केंद्र के परिसर में आने वाले शेष लोगों को मतदान का अधिकार रहेगा। इसके बाद पंच, सरपंच को लेकर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी, हालांकि मतगणना का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा।
साथ ही 28 जून को विकासखंड पर की जाने वाली मतगणना जो आवश्यक होने पर ही की जाएगी। वहीं शेष जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को एक साथ होगी।
निसरपुर जनपद क्षेत्र
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.