पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News 11 Shreeji39s Peace Together To End Corona39s Horror

कोरोना की दहशत खत्म करने 11 श्रीजी की एक साथ की शांतिधारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंगावली| देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। वायरस से रोकथाम के लिए लोग एहतियात के तौर पर कई उपाय भी कर रहे हैं। वहीं अब कोरोना से निपटने के लिए पूजा अर्चना भी कर रहे हैं। इस वायरस को खत्म करने के लिए जैन समाज ने 11 श्रीजी की एक साथ शांतिधारा की।

कोरोना वायरस को खत्म करने 11 श्रीजी की एक साथ शांतिधारा की गई। कटगी से आए संजय भैया ने सभी मंदिरों के पुजारियों से यह शांति धारा कराई। उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में कौन कौन सी बीमारी आ रही है, जिससे आज कई देश इससे पीड़ित है और कोरोना बीमारी से लड़ रहे है। मगर लोगों को शाकाहार होना चाहिए और धर्म के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। जिससे इस तरह की बीमारियों से बचा जा सके।
खबरें और भी हैं...