हरे पेड़ के सेट पर होगा 15 फीट की होलिका का दहन
शहर में सोमवार रात 70 स्थानों पर होलिका दहन होगा। मुख्य कार्यक्रम गांधी पार्क में होगा जहां 15 फीट की होलिका का दहन होगा। इस बार होलिका की हाइट 1 फीट बढ़ाई गई है। होलिका दहन के लिए हिन्दू उत्सव समिति ने होलिका और भक्त प्रहलाद के पुतले तैयार कराए हैं।
शहर की बात की जाए तो गांधी पार्क, सुभाषगंज, विदिशा रोड, स्वामी जी की बगिया, इंदिरा पार्क, पठार मोहल्ला, बजरिया मोहल्ला, लम्बरदार गली, पछाड़ीखेड़ा रोड, ईसागढ़ रोड, कटरा मोहल्ला आदि जगह पर होलिका का दहन किया जाएगा। जिसे लेकर चौराहों पर होलिका दहन समिति द्वारा तैयारियां भी की गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि 6वीं साल होलिका दहन समिति की ओर से किया जा रहा है। होलिका का पुतला 6 फीट, प्रहलाद का 4 फीट का रहेगा। कंडे और जलाऊ लकड़ी से होलिका को तैयार किया जाएगा इस तरह उसकी हाइट कुल 15 फीट हो जाएगी। पिछले साल से 1 फीट आई को बढ़ाया गया है। पिछले साल 14 फीट की होलिका का दहन किया गया था। सोमवार रात करीब 10 बजे होलिका का दहन किया जाएगा। इस बार हरे पेड़ का सेट भी तैयार कराया है जिसे होलिका दहन के दौरान लगाया जाएगा। जिसे घास, फूस और कागज से तैयार किया है।
होलिका दहन के लिए तैयार की गई होलिका व भक्त प्रहलाद के पुतले।
आधे घंटे होगी अतिरिक्त सप्लाई
हर साल की तरह इस बार भी नगरपालिका होली के दिन आधे घंटे अतिरिक्त पानी की सप्लाई करेगी। जिन वार्डों में इस दिन जल सप्लाई का टर्न नहीं रहेगा उन जगहों पर आधे घंटे की सप्लाई की जाएगी। साथ ही जिन वार्डों में सप्लाई का टर्न रहेगा वहां निर्धारित समय अनुसार ही सप्लाई की जाएगी। शांति समिति की बैठक के दौरान इस बात को रखा गया था।