2 लोगों ने की एक व्यक्ति से मारपीट
अशोकनगर | बहादुरपुर थाने के तहत अथाईखेड़ा बस स्टैंड पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार अथाईखेड़ा बस स्टैंड पर आरोपी सरदा खटीक और अभिषेक खटीक निवासी अथाईखेड़ा ने फरियादी प्रकाश पुत्र धन्नालाल बाल्मीकि उम्र 45 निवासी अथाईखेड़ा के साथ मारपीट कर अश्लील गालियां दीं।