पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 घंटे के रेस्क्यू में पकड़ा 20 फीट का अजगर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मथाना गांव में फैली दहशत, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

बहादुरपुर| कस्बे से 6 किमी दूर ग्राम मथाना में बुधवार शाम 20 फीट का अजगर देखा गया। गांव में जैसे ही अजगर होने की खबर फैली लोग दहशत में आ गए। इसे पकड़ने वन विभाग की टीम पहुंची।

राहुल अहिरवार ने बताया कि अजगर गांव के नजदीक एक नाले में था। जहां ग्रामीण आते जाते हैं। अजगर दिखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। शाम 6 बजे वन विभाग के डिप्टी रेंजर अरविंद राजपूत को फोन पर सूचना दी। डिप्टी रेंजर चार वन रक्षकों और तीन चौकीदारों की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजगर काफी लंबा था, रात होने पर टॉर्च की रोशनी में उसे पकड़ना मुश्किल था। फिर भी 6 घंटे के लगातार प्रयासों के बाद अजगर पकड़ में आ गया। इसे पानी की टंकी में बंदकर तमाशा के नजदीक जंगल में छोड़ा । श्री राजपूत ने बताया कि यह अजगर 20 फीट लम्बा था, जो शिकार की तलाश में बस्ती के नजदीक पहुंच गया होगा। रेस्क्यू ऑपरेशन में वनरक्षक अजहर खान, अनिल रघुवंशी, सोनू रघुवंशी और चौकीदार ऊदल सिंह, विजयपाल, इमरत सिंह की भूमिका रही। खैरखाड़ी में भी दो साल पहले मादा अजगर एक दर्जन से अधिक अण्डों के साथ पाई गई थी।
खबरें और भी हैं...