तेज हवा चलने से गिरा 25 साल पुराना गुरार का पेड़
सेहराई | क्षेत्र में हवा चलने से 25 साल पुराना गुरार का पेड़ उखड़ गया। यह पेड़ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र तपोवन में लगा था। विगत दिवस तेज हवा चलने से यह पेड़ उखड़कर अतिशय क्षेत्र की दीवार के पास गिर गया। इससे गंभीर हादसा टल गया। दीवार के दूसरी तरफ सुजान सिंह, गंधर्व सिंह आदि के मकान थे। अगर हवा का रूख उत्तर से दक्षिण की तरफ होता तो गंभीर हादसा हो सकता था।