सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पी रहे 3 आरोपी गिरफ्तार
अशोकनगर | देहात थाना पुलिस ने शंकर कॉलोनी में सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पी रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी दिनेश पुत्र लालाराम बाल्मीकि उम्र 40 साल, गुड्डा पुत्र प्यारेलाल अहिरवार उम्र 45 साल ओर सुखलाल पुत्र फूलचंद पाल उम्र 50 साल निवासी शंकर कॉलोनी में बैठक सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे थे। रहवासियों की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।