पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 लोगों ने की एक व्यक्ति के साथ बल्ले से मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अशोकनगर|देहात थाने क्षेत्र के तहत नया बस स्टैंड परिसर में तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने युवक को जाति सूचक अपशब्द कहते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों पर मारपीट करने और हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी दीपक अहिरवार, विशाल राजपूत और छोटू यादव निवासी अशोकनगर ने नए बस स्टैंड के पास खड़े विनीत पुत्र अमर सिंह अहिरवार उम्र 18 साल
निवासी त्रिलोकपुरी कॉलोनी अशोकनगर के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने युवक के साथ बल्ले से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए।
खबरें और भी हैं...