पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News 3 Robbers Attacked Bike Riders Looted 22 Thousand Cash

3 लुटेरों ने बाइक सवार युवकों पर किया हमला, लूटे 22 हजार नकद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोनों युवकों में से एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि दूसरा शाढौरा अस्पताल में भर्ती

अशोकनगर| शाढौरा थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार युवकों के साथ तीन अज्ञात लोगों ने लट्ठ से मारपीट की और उनसे पास रखे 22 हजार रुपए और मोबाइल छुड़ाकर ले गए। दोनों युवकों में से एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि दूसरा शाढौरा अस्पताल में भर्ती है।

दरअसल शिवराज सिंह पुत्र कमल लाल यादव 24 साल निवासी सेमरी अहिर थाना शाढौरा अपने दोस्त जयपाल यादव के साथ अशोकनगर आया था। छज्जू बरखेड़ा निवासी उसके मामा रामपाल अशोकनगर आए थे, जो उसके लिए बैंक से 22 हजार रुपए निकालकर लाए थे। जिनको लेने के बाद दोनों युवक बाइक से अपने गांव जा रहे थे। तभी गुरुवार शाम करीब 7 बजे तीन युवकों ने बाइक से उनका पीछा किया और बाइक पर बैठे एक व्यक्ति ने शिवराज के सिर में लट्ठ मार दिया। जबकि पीछे बैठा जयपाल उनसे बचने के लिए भाग गया था लेकिन उसे भी काफी दूर चलकर उन लोगों ने पकड़कर मारपीट की। जयपाल का इलाज शाढौरा अस्पताल में चल रहा है जबकि शिवराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। घायल शिवराज ने बताया कि अज्ञात लोग उसका मोबाइल और 22 हजार रुपए नकदी लेकर भाग गए।
खबरें और भी हैं...