- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News 30 Of Day And 20 Of Mercury Rolled Due To Cold Wind
ठंडी हवा चलने से दिन का 30 और रात का 20 लुढ़का पारा
रविवार को छाई कोहरे की धुंध, तापमान में फिर घुली ठंडक
अशोकनगर| रविवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। सुबह से तेज ठंड और कोहरे की धुंध छाई रही। दोपहर को ठंडी हवाएं चलने से दिनभर तापमान में ठंड रही। इससे दिन के तापमान में सामान्य से 3 डिग्री और रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले दिन का पारा 27.8 डिग्री रहा था। मार्च महीने में तापमान दो बार 31 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में परिवर्तन का असर देखने को मिला। बीच-बीच में हल्की बारिश भी हुई। रविवार को सुबह से मौसम ठंडा बना रहा और कोहरे की धुंध छाई रही।
आगे क्या.. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।