पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News 5 Accused Beat Up And Threatened To Kill A Person

5 आरोपियों ने एक व्यक्ति की मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अशोकनगर | देहात थाने के तहत नए रेस्ट हाउस के सामने पांच आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी जागीर उर्फ राजकुमार रघुवंशी, ललित रघुवंशी, आशु रघुवंशी, हर्ष रघुवंशी और अंकित मांडरे निवासी अशोकनगर ने फरियादी निखिल पुत्र विनोद शर्मा उम्र 20 साल निवासी खालसी कॉलोनी के साथ नए रेस्ट हाउस के पास मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक ली जाएंगी

अशोकनगर| अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक लेने के निर्देश लोक शिक्षण की आयुक्त जयश्री कियावत ने सभी डीईओ, बीईओ और संकुल प्राचार्यों को दिए हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की रिक्त या अवकाश पर जाने से स्कूलों में सत्र 2019-20 में अतिथि शिक्षकों को रखा गया था। मार्च माह में स्थानीय परीक्षा, मूल्यांकन तथा परीक्षाफल तैयार कर परीक्षा
परिणाम की घोषणा इत्यादि महत्वपूर्ण कार्य होना है। इसलिए नवीन सत्र 2020-21 में 1 से 30 अप्रैल तक कक्षाओं के अध्यापन कार्य की दृष्टि से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों की सेवाओं को 30 अप्रैल तक ली जाए।

खबरें और भी हैं...