पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करीला में बनेगा 50 बैड का आइसोलेशन केन्द्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हर साल की तरह इस बार भी रंगपंचमी पर करीला मेला लगेगा। तीन दिवसीय वार्षिक मेले में स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के बाद विशेष एहतियात बरता जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने 50 बैड का आइसोलेशन केन्द्र ग्राउंड फ्लोर पर बनाया है। मेला स्थल पर 24 घंटे ओपीडी का संचालन 24 पैरामेडिकल स्टाफ के साथ डॉक्टरों की निगरानी में होगा।

बुधवार को करीला मेला की तैयारियों के संबंध में कलेक्टोरेट में पत्रकार वार्ता में कलेक्टर डाॅ. मंजू शर्मा, एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया,अपर कलेक्टर डॉ. अनुज रोहतगी, मुख्य 4 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेआर त्रिवेदिया,सिविल सर्जन हिमांशु शर्मा, सहायक संचालक जनसंपर्क एसएम सिद्दीकी मौजूद रहे। कलेक्टर डा. शर्मा ने बताया कि मरीजों के लिए करीला के अलावा जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया है। इस वार्ड में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को रखे जाने की समुचित व्यवस्था रहेगी। वहीं मेले में 200 बैनर पोस्टर लगाकर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा।

9 किमी रास्ता हुआ पक्का: कलेक्टर ने बताया कि करीला मेले में पहुंचने वाले प्रमुख रास्ता अथाईखेड़ा बेलई मार्ग 9 किलो मीटर पक्का कराया जा चुका है, जबकि बमौरी शाला मार्ग का डामरीकरण किया जा चुका है। वीआईपी मार्ग को 2 किलोमीटर तक पक्का किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 4 ट्यूबवेल खनन करवाए हैं वहां से पेयजल 250 टैंकरों में भरा जाएगा। करीला मेला में स्वच्छता के लिए पॉलीथिन को प्रतिबंधित किया है। सूखा एवं गीला कचरा के निष्पादन के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि नारियल,प्रसाद एवं अगरबत्तियों के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया है।

कोरोना वायरस को लेकर कलेक्टर,एसपी ने पत्रकारों के साथ की प्रेसवार्ता।

सुरक्षा के लिए हर सेक्टर में बनाई पुलिस चौकियां

पहली बार मेला में सुरक्षा की दृष्टि से 6 सेक्टर में बंटे मेले के हर सेक्टर में पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं। एसपी श्री भदौरिया ने बताया कि 1700 जवानों के साथ सभी चौकियों पर खोया पाया केन्द्र भी बनाया है। इससे मेले में खोने वाले व्यक्ति आसानी से मिल सकें। पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त रिजर्व बल रहेगा। 45 सीसीटीवी कैमरों से भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा की जाएगी। वहीं सादी वर्दी में पुलिस के जवान के तैनात रहेंगे जो संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी निगाह रखेंगे।
खबरें और भी हैं...