- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News A High Speed Vehicle Hit A Bike Rider Seriously Injured
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल
मल्हारगढ़-बिल्हेरू मार्ग पर हुअा हादसा
मल्हारगढ़-बिल्हेरू मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने मुंगावली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।
दरअसल, श्रवण जागा पुत्र जगदीश जागा उम्र 42 साल निवासी अटरू जिला बारां राजस्थान मल्हारगढ़ से बिल्हेरू बाइक से आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पुलिस ने 108 की सहायता से इलाज के लिए मुंगावली अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक श्री जागा ने बताया कि हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं हादसे के कारण उनके जबड़े की हड्डी टूट गई साथ ही उनके चार दांत भी टूट गए।
जिला अस्पताल मे उपचार कराता घायल।