पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News A Year Of Rejuvenation Yoga Class Will Begin In The Private Garden New Yoga Class

कायाकल्प योग कक्षा के एक वर्ष होने पर निजी गार्डन में शुरू होगी नई योग कक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को विशेष दौड़ में भाग लेते योग कक्षा के सदस्य।

अशोकनगर| तुलसी सरोवर पार्क में चल रही पतंजलि कायाकल्प योगकक्षा के एक वर्ष पूरा होने पर एक नई योग कक्षा ईसागढ़ रोड पर निजी गार्डन में शुरू करने का निर्णय लिया गया है। नई योग कक्षा में डॉ. पवन सिंघल शिविरार्थियों को निशुल्क योग की शिक्षा देंगे। योग कक्षा के एक वर्ष होने पर रविवार को 10 किमी की विशेष दौड़ आयोजित की गई। दौड़ में 36 पुरुषों और 26 महिलाओं ने भाग लिया। जिसे 14 महिलाओं और 27 पुरुषों ने पूरा किया।

योग कक्षा में विधायक जजपाल सिंह जज्जी भी शामिल हुए। श्री जज्जी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि वास्तव में योग से शहर की महिलाओं में सकारात्मक विकास हुआ है। दोड़ पूरा करने वालों डॉ. शालिनी जादोन, दीपिका जैन, नीतू ओझा, रुचिता कोठारी, सुनीता शर्मा, रानी शर्मा, सुनीता सोनी, आरती वाजपेयी, निर्मला दोहरे, लीला दोहरे, वर्षा दुबे, दीपा भानुशाली, मनीषा भानुशाली, पूनम ओझा, पुरुषों में डॉ. पवन सिंहल, धर्मेंद्र बैरागी, दिलीप शर्मा, बलवीरसिंह बुंदेला, सुरेन्द्र ओझा, नरेंद्र सोनी, अशोक रघुवंशी, जयपाल यादव, कमल सलूजा, अनिल खंतवाल, विनोद ओझा आदि ने लक्ष्य पूर्ण किया। कायाकल्प योगकक्षा व्यवस्थापक वीरेंद्र ओझा ने बताया कि कायाकल्प योगकक्षा के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक नई योगकक्षा डॉ पवन सिंहल के द्वारा ऑर्चिड गार्डन ईशागढ रोड पर 9 मार्च से सुबह 5.30 बजे से नियमित संचालित होगी।
खबरें और भी हैं...