एक साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मुंगावली | पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 18 मार्च 19 को 21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी प्रदीप के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने युवती के बयान पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी धनराज सांसी एवं मछलाबाई सांसी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी प्रदीप सांसी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी प्रदीप सांसी कहीं जाने के लिए मुंगावली रेलवे स्टेशन पर खड़ा है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रोहित दुबे ने तुरंत टीम गठित कर आरोपी प्रदीप सांसी को मुंगावली रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वालों में एएसआई सुमरन कुडापे, प्रधान आरक्षक शशेंद्र रघुवंशी, आरक्षक सोनेंद्र सिंह, आरक्षक मनीष चौहान शामिल हैं।