पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धारदार वका लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अशोकनगर | शाढ़ौरा थाना पुलिस ने मुर्गा मार्केट के सामने धारदार वका लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी संतोष पुत्र लक्ष्मण अहिरवार उम्र 36 साल निवासी ग्राम मथनेर पीएस शाढ़ौरा मुर्गा मार्केट के सामने कस्बे में घूम रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसी प्रकार ईसागढ़ थाने के तहत खिन्नी मोहल्ला में अवैध रूप से तलवार लेकर घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार भोपू उर्फ जितेंद्र पुत्र मोतीलाल केवट उम्र 20 साल निवासी खिन्नी मोहल्ला कस्बे के खिन्नी मोहल्ला तिराहे पर तलवार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खबरें और भी हैं...