- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Angle Turned Out To Be One Feet Away From The Highway Due To Accident
हाईवे से एक फीट दूर निकला एंगल बन रहा हादसे की वजह
चंदेरी रोड से महज 1 फीट की दूरी पर गड़ा एंगल।
मुंगावली | चंदेरी रोड पर खिन्नी धाम आश्रम के पास हाइवे पर 1 फीट एक फीट लंबा लोहे का एंगल निकला हुआ है। इस एंगल के कारण कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। करीला मेले के दौरान इस रोड से हजारों वाहनों का आना-जाना होगा। रात के समय दूसरे वाहनों को साइड देते समय इस एंगल के कारण गंभीर हादसा हो सकता है।
यहां पहले कोई बोर्ड लगा था। इसे असामाजिक तत्व निकाल कर ले गए। बोर्ड के टूटने से यह लोहे के एंगल का यह टुकड़ा जीन में गड़ा रह गया। इस संबंध में जब पीडब्ल्यूडी के एसडीओ पीके जोशी से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी पूरे स्टाफ के साथ करीला मेले में व्यस्त हूं थोड़ा सा समय मिलने पर उसे निकलवा दिया जाएगा।