- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Asp Shivhare39s All Round Performance Wins Administration Xi By 4 Wickets
एएसपी शिवहरे के आलराउंडर प्रदर्शन से 4 विकेट से जीता प्रशासन एकादश
प्रशासन एकादश एमपीईबी एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया
रविवार को प्रशासन एकादश और एमपीईबी एकादश के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ। इस मुकाबले को प्रशासन एकादश ने 4 विकेट रहते जीत लिया। एएसपी ने 1 विकेट लेकर और 23 रन बनाकर अपनी टीम को जिताया। जिस पर उन्हें मेन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
रविवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर बिजली विभाग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बिजली विभाग की शुरूआत अच्छी नहीं रही। बिजली विभाग ने 10 विकेट खोकर 102 रन बनाए। बिजली विभाग की ओर से सबसे ज्यादा कप्तान श्रवण पटेल 12 और ललित पटेल ने 22 रन बनाए। प्रशासन एकादश की शानदार गेंदबाजी रही। बैंकर्स रंजीत सिंह ने 15 रन देकर 3 विकेट लिए। एसीईओ विशाल सिंह ने 7 रन देकर 2 विकेट लिए। एएसपी सुनील शिवहरे ने 1 विकेट अपने नाम किया। इसके बाद जब प्रशासन एकादश की टीम खेलने उतरी तो जोश से भरी हुई थी। प्रशासन एकादश की ओर से सबसे ज्यादा 27 रन खेल अधिकारी अरूण रघुवंशी ने बनाए। एएसपी 23 रन बनाकर नॉट आउट रहे। टीम ने 12 ओवर में ही 4 विकेट रहते जीत हासिल कर ली। इसमें एएसपी को मेन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग नरेन्द्र कुमार पांडे, अनिल प्रताप सिंह, रवि कुमार और जजपाल सिंह ने की।
क्रिकेट का मुकाबला जीतने के बाद प्रशासनिक अधिकारी।